एजेंसी न्यूज

लालू ने भाजपा सांसदों के अमर्यादित व्यवहार के लिए मोदी पर दोष मढ़ा

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘भ्रष्ट सामाजिक और राजनीतिक संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के व्यवहार से प्रकट होता है।

लालू ने भाजपा सांसदों के अमर्यादित व्यवहार के लिए मोदी पर दोष मढ़ा
(Photo Credit: Twitter/X)

पटना, 22 सितंबर : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘भ्रष्ट सामाजिक और राजनीतिक संस्कृति’’ को बढ़ावा दे रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों के व्यवहार से प्रकट होता है. लालू ने साथ ही आरोप लगाया कि यह इनका ‘अमृतकाल’ नहीं बल्कि ‘विषकाल’ है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट के सदस्य रह चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया.

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री ने देश की समृद्ध संसदीय परंपराओं के विरुद्ध ऐसी विकृत सामाजिक राजनीतिक संस्कृति को जन्म दिया है जिसमें इनकी एक सांसद राष्ट्रपिता (महात्मा) गांधी जी के हत्यारे आतंकवादी का महिमा मंडन करती है.’’

उनका इशारा स्पष्ट तौर पर भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की ओर था जिन्होंने नाथूराम गोड्से को एक ‘‘देशभक्त’’ कहा था और बाद में भारी आलोचना के कारण उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था.

प्रसाद ने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री के इशारे पर एक भाजपा सांसद संसद के अंदर विपक्ष के एक सांसद के लिए जिस अमर्यादित, असंसदीय और तुच्छ का प्रयोग कर रहे हैं वह घोर आपत्तिजनक, निंदनीय एवं लोकतंत्र व समाज के लिए चिंताजनक है. यह इनका अमृतकाल नहीं बल्कि विषकाल है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).