एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लक्ष्य सेन आर्कटिक ओपन से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बृहस्पतिवार को एक गेम की बढ़त गंवाने के बाद प्री क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन से हारकर आर्कटिक ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

खेल की खबरें | लक्ष्य सेन आर्कटिक ओपन से बाहर

वांता (फिनलैंड), 10 अक्टूबर भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बृहस्पतिवार को एक गेम की बढ़त गंवाने के बाद प्री क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन से हारकर आर्कटिक ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

इस 23 साल के भारतीय ने एक घंटे 10 मिनट तक कड़ी मशक्कत की लेकिन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सातवें वरीय खिलाड़ी से 21-19 18-21 15-21 से हार गये।

भारत के लिए दिन काफी खराब रहा और देश के सभी खिलाड़ी दूसरे दौर में बाहर हो गये।

भारतीय क्वालीफायर किरण जॉर्ज को पुरुष एकल स्पर्धा में इंडोनेशिया के पांचवें वरीय जोनाटन क्रिस्टी से 17-21 8-21 से हार मिली।

मालविका बंसोड महिला एकल स्पर्धा में रतचानोक इंतानोन से 15-21 8-21 से पराजित हो गई।

उन्नति हुड्डा और आकर्षि कश्यप राउंड 16 का मैच गंवा बैठी। उन्नति को कनाडा की मिशेल लि से 10-21 19-21 से और आकर्षि को चीन की दूसरी वरीय हान युए से 9-21 8-21 से पराजय मिली।

सतीश कुमार करूणाकरन और आद्या वरियथ की मिश्रित युगल जोड़ी को चेंग जिंग और झांग चि की जोड़ी से 12-21 15-21 से हार मिली।

रूतापर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी का सामना शीर्ष वरीय लियू शेंग शु और टान निंग की जोड़ी से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).