जरुरी जानकारी | लक्ष्मी मित्तल ने सीतारमण से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, ‘‘आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन मित्तल ने श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात की।’’

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा, ‘‘आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी एन मित्तल ने श्रीमती निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात की।’’

मुलाकात में हुई चर्चा की फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। मित्तल लक्जमबर्ग स्थित वैश्विक स्टील दिग्गज आर्सेलर मित्तल के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

एक अन्य जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को निर्यात-उन्मुख कंपनियों और स्टार्टअप्स के लिए एक महत्वाकांक्षी 'उभरते सितारे निधि की शुरुआत करेंगी। इस निधि की स्थापना एक्ज़िम बैंक और सिडबी ने की है।

एग्जिम बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘निर्मला सीतारमण शनिवार यानी 21 अगस्त, 2021 को निर्यात-उन्मुख छोटी और मध्यम आकार की कंपनियों के लिए एक्ज़िम बैंक और सिडबी द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित उभरते सितारे निधि को जारी करेंगी।’’

बैंक ने बताया कि यह निधि उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जारी की जायेगी।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now