एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के आईपीओ को 1.85 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के 1,300 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार तक 1.85 गुना अभिदान मिला।

जरुरी जानकारी | लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के आईपीओ को 1.85 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 31 जुलाई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस के 1,300 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के तीसरे और अंतिम दिन बृहस्पतिवार तक 1.85 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, तीन दिन की आरंभिक शेयर बिक्री में पेश 1,13,12,816 शेयरों के मुकाबले 2,09,59,744 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 2.19 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 1.83 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 1.30 गुना अभिदान मिला।

कंपनी ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 75 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। इसका मूल्य दायरा 150-158 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी का आईपीओ 1.04 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 56.38 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। कुल मिलाकर मूल्य दायरे के ऊपरी छोर से आईपीओ का आकार 254.26 करोड़ रुपये का हो जाता है।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए किया जाएगा, ताकि आगे के ऋण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).