खेल की खबरें | चंडीगढ़ की लखमेहर ने पहला डब्ल्यूपीजी टूर खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लखमेहर परदेसी ने शुक्रवार को यहां नोएडा गोल्फ कोर्स में हीरो महिला प्रो गोल्फ (डब्ल्यूपीजी) टूर के नौवें चरण का खिताब अपने नाम किया।

नोएडा, 17 सितंबर लखमेहर परदेसी ने शुक्रवार को यहां नोएडा गोल्फ कोर्स में हीरो महिला प्रो गोल्फ (डब्ल्यूपीजी) टूर के नौवें चरण का खिताब अपने नाम किया।

चंडीगढ़ की गोल्फर की डब्ल्यूपीजी टूर की यह पहली ट्राफी है। वह 15 अक्टूबर को 22 वर्ष की हो जायेंगी और इस खिताब से उन्होंने अपने जन्मदिन से पहले ही खुद को तोहफा दे दिया।

वह अंतिम दिन ज्यादातर समय पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने सयंम बनाये रखा।

उन्हें जाहन्वी बक्शी पर सीधे जीत हासिल करने के लिये आठ फीट से पुट करने की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा करके राहत की सांस ली।

इससे पहले डब्ल्यूपीजी टूर पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पांचवां स्थान रहा था।

इस युवा गोल्फर ने कहा, ‘‘यह मेरे लिये बड़ी जीत है। मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रही थी। मैं अपने सभी कोच, माता पिता और नोएडा गोल्फ क्लब की शुक्रगुजार हूं। ’’

लखमेहर ने अंतिम दौर में दो ओवर 74 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 227 का रहा। जाहन्वी (75) 228 के स्कोर से उनसे पीछे रहीं।

एमेच्योर अवनि प्रशांत 230 के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now