खेल की खबरें | लाहिड़ी बरमुडा चैंपियनशिप में संयुक्त 11वें स्थान पर रहे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लाहिड़ी ने इस सप्ताह संयुक्त रूप से सर्वाधिक बर्डी बनायी लेकिन इस बीच उन्होंने काफी बोगी भी की। इनमें तीसरे दिन एक डबल बोगी भी शामिल है।
लाहिड़ी ने इस सप्ताह संयुक्त रूप से सर्वाधिक बर्डी बनायी लेकिन इस बीच उन्होंने काफी बोगी भी की। इनमें तीसरे दिन एक डबल बोगी भी शामिल है।
अच्छी बात यह रही है कि वह अभी तक जिन चारों टूर्नामेंट में खेले हैं उनमें कट में जगह बनाने में सफल रहे। इनमें से एक में वह शीर्ष 10 में शामिल रहे, एक में उन्होंने संयुक्त 11वां स्थान हासिल किया जबकि दो अन्य में शीर्ष 40 में आये।
एक अतिरिक्त बर्डी या एक अन्य पार स्कोर से वह इस सत्र में दूसरी बार शीर्ष 10 में पहुंच सकते थे। लाहिड़ी ने कुल 10 अंडर 274 का स्कोर बनाया और वह किरादेच अफीबरनराट के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर रहे।
लाहिड़ी ने कहा, ‘‘मैंने इस सप्ताह जो निरंतरता बनाये रखी उससे मैं खुश हूं। मैंने छोटी छोटी गलतियां की जिससे मुझे काफी नुकसान हुआ। शीर्ष 10 में जगह नहीं बना पाने से निराश हूं। ’’
यह भी पढ़े | CSK vs KXIP 53rd IPL Match 2020: चेन्नई के खिलाफ मिली हार के बाद केएल राहुल ने कहा- हम दबाव नहीं झेल पाए.
लाहिड़ी ने अंतिम दौर में दूसरे, चौथे और सातवें होल में बर्डी बनायी लेकिन नौवें होल में बोगी कर बैठे। उन्होंने अगले पांच होल में पार स्कोर बनाया। उन्होंने अंतिम चार होल में तीन बर्डी बनायी और एक बोगी की।
ब्रायन गे ने पीजीए टूर में अपना पांचवां खिताब जीता। उन्होंने प्लेऑफ में विंडहैम क्लार्क को हराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2020 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

