एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लद्दाख गतिरोध : जोमैटो के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में कंपनी की टी-शर्ट जलायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोगों के घरों तक भोजन पहुंचाने वाली ऐप आधारित कंपनी जोमैटो के कुछ कर्मचारियों ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर, चीन के खिलाफ विरोध जताते हुए शनिवार को कोलकाता में कंपनी के टी-शर्ट फाड़े और जलाए।

देश की खबरें | लद्दाख गतिरोध : जोमैटो के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन में कंपनी की टी-शर्ट जलायी

कोलकाता, 27 जून लोगों के घरों तक भोजन पहुंचाने वाली ऐप आधारित कंपनी जोमैटो के कुछ कर्मचारियों ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर, चीन के खिलाफ विरोध जताते हुए शनिवार को कोलकाता में कंपनी के टी-शर्ट फाड़े और जलाए।

बेहाला में प्रदर्शन के दौरान उसमें शामिल कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने जोमैटो की नौकरी छोड़ दी है क्योंकि इसमें चीन का निवेश है। साथ ही, उन्होंने लोगों से जोमैटो के जरिये भोजन का ऑर्डर नहीं करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | केरल पुलिस ने ऑनलाइन बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री के मामले में 47 लोगों को गिरफ्तार किया.

गौरतलब है कि चीन की कंपनी अलीबाबा से जुडे एंट फाइनेंशियल ने 2018 में जोमैटो में 21 करोड़ डॉलर का निवेश कर उसकी 14.7 प्रतिशत साझेदारी (शेयर) खरीद ली थी। जोमैटो ने हाल ही में एंट फाइनेंशियल से 15 करोड़ डॉलर की राशि फिर से जुटायी है।

प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, ‘‘चीनी कंपनियां यहां से मुनाफा कमा रही हैं और हमारे सैनिकों पर हमले कर रही हैं। वे हमारी भूमि हथियाना चाहती हैं। ऐसा नहीं होने दे सकते।’’

यह भी पढ़े | गांधी परिवार की सोच उनके परिवार की प्रगति तक ही सीमित : स्मृति ईरानी : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गौरतलब है कि मई में जोमैटो ने अपने 13 प्रतिशत कर्मचारियों, 520 लोगों को कोविड-19 महामारी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया था।

जोमैटो से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। और नाही इस बारे में कोई जानकारी मिली है कि प्रदर्शन करने वाले लोग कहीं नौकरी से निकाले गए कर्मचारी तो नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 01:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).