एजेंसी न्यूज

India-China Border Tension: Zomato के कर्मचारियों ने चीन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, कंपनी की टी-शर्ट जलाई

लोगों के घरों तक भोजन पहुंचाने वाली ऐप आधारित कंपनी जोमैटो के कुछ कर्मचारियों ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर, चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए शनिवार को कोलकाता में कंपनी की टी-शर्ट फाड़ी और जलाई. मई में जोमैटो ने अपने 13 प्रतिशत कर्मचारियों, 520 लोगों को कोविड-19 महामारी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया था.

India-China Border Tension: Zomato के कर्मचारियों ने चीन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, कंपनी की टी-शर्ट जलाई
जोमैटो/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Getty)

कोलकाता, 28 जून: लोगों के घरों तक भोजन पहुंचाने वाली ऐप आधारित कंपनी जोमैटो (Zomato) के कुछ कर्मचारियों ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर, चीन (China) के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करते हुए शनिवार को कोलकाता में कंपनी की टी-शर्ट फाड़ी और जलाई. बेहाला में प्रदर्शन के दौरान उसमें शामिल कुछ लोगों ने दावा किया कि उन्होंने जोमैटो की नौकरी छोड़ दी है क्योंकि इसमें चीन का निवेश है. साथ ही, उन्होंने लोगों से जोमैटो के जरिये भोजन का ऑर्डर नहीं करने का अनुरोध किया.

गौरतलब है कि चीन की कंपनी अलीबाबा से जुडे एंट फाइनेंशियल ने 2018 में जोमैटो में 21 करोड़ डॉलर का निवेश कर उसकी 14.7 प्रतिशत साझेदारी (शेयर) खरीद ली थी. जोमैटो ने हाल ही में एंट फाइनेंशियल से 15 करोड़ डॉलर की राशि फिर से जुटायी है. प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति ने कहा, "चीनी कंपनियां यहां से मुनाफा कमा रही हैं और हमारे सैनिकों पर हमले कर रही हैं. वे हमारी भूमि हथियाना चाहती हैं. ऐसा नहीं होने दे सकते."

यह भी पढ़ें: India-China Border Tension: राहुल गांधी ने पीएम मोदी से फिर पूछा सवाल, कहा- प्रधानमंत्री जी चीन ने हिंदुस्तान की जमीन पर कब्जा किया है, देश आपसे सच सुनना चाहता है

गौरतलब है कि मई में जोमैटो ने अपने 13 प्रतिशत कर्मचारियों, 520 लोगों को कोविड-19 महामारी का हवाला देकर नौकरी से निकाल दिया था. जोमैटो से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. और ना ही इस बारे में कोई जानकारी मिली है कि प्रदर्शन करने वाले लोग कहीं नौकरी से निकाले गए कर्मचारी तो नहीं हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).