एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान में टीके की कमी, 25 जिलों में नहीं हुआ टीकाकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में टीके की कमी के चलते 33 जिलों में से 25 जिलों में सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण का सत्र आयोजित नहीं हुआ। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

देश की खबरें | राजस्थान में टीके की कमी, 25 जिलों में नहीं हुआ टीकाकरण

जयपुर, 12 जुलाई राजस्थान में टीके की कमी के चलते 33 जिलों में से 25 जिलों में सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण का सत्र आयोजित नहीं हुआ। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ महाजन ने कहा, ‘‘ सोमवार को राज्य के पास केवल 10,000 खुराक थीं इसलिये राज्य के लगभग 25 जिलों में टीकाकरण सत्र कार्यक्रम नहीं हो सका।’’

उन्होंने बताया कि राज्य को टीके की आठ लाख खुराक सोमवार रात को मिलेगी, जिसका उपयोग राज्य में आगामी दो दिनों में किया जायेगा।

महाजन ने बताया कि राज्य ने जुलाई के लिये 1.5 करोड़ खुराक की मांग की थी लेकिन केन्द्र ने 65 लाख खुराक का आवंटन किया है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में बड़ी संख्या में लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी जानी है जिसके लिये पर्याप्त आपूर्ति की आवश्यकता है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्र को निजी अस्पतालों को आवंटित टीके को राज्य सरकार को आवंटन करने के लिये एक पत्र लिखा है।

चिकित्सा विभाग के अनुसार, 21 जून से आठ जुलाई तक राज्य को 31.63 लाख टीके की खुराक केन्द्र की ओर से मिली थी। राज्य ने इस अवधि में 48 लाख लोगों को टीका लगाया। इसमें राज्य सरकार द्वारा खरीदी गई खुराक भी शामिल है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नौ जुलाई को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र लिखकर राज्य को ना केवल टीके के आवंटन में वृद्धि करने के लिये बल्कि पूरा कोटा (100 प्रतिशत) आवंटन करने का आग्रह किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).