एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मानसून सत्र की रणनीति को लेकर गोवा में विपक्षी दलों में एकता का अभाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा विधानसभा में मानसून सत्र शुरू होने में महज एक सप्ताह बचा है लेकिन उससे पहले विपक्षी दल सदन में विभिन्न मुद्दों को उठाने की रणनीति तय करने में एकमत नहीं दिख रहे हैं।

देश की खबरें | मानसून सत्र की रणनीति को लेकर गोवा में विपक्षी दलों में एकता का अभाव

पणजी, 14 जुलाई गोवा विधानसभा में मानसून सत्र शुरू होने में महज एक सप्ताह बचा है लेकिन उससे पहले विपक्षी दल सदन में विभिन्न मुद्दों को उठाने की रणनीति तय करने में एकमत नहीं दिख रहे हैं।

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस के तीन सदस्य हैं, आम आदमी पार्टी के दो विधायक हैं, जबकि गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और रिवोल्यूशनरी गोवन्स पार्टी के एक-एक विधायक हैं।

विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ ने मंगलवार को सभी विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है।

कांग्रेस विधायक ने रविवार को कहा कि यह बैठक 21 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र के लिए विपक्ष की रणनीति तय करने के वास्ते बुलाई गई है।

हालांकि, जीएफपी नेता विजय सरदेसाई ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह बैठक में भाग लेंगे या नहीं।

सरदेसाई ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘विपक्षी सदस्यों की बैठक विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली ‘बिजनेस एडवाइजरी कमेटी’ (बीएसी) की बैठक से पहले होनी चाहिए थी। लेकिन यहां विपक्ष के नेता सत्र से थोड़ा पहले बैठक बुलाकर महज औपचारिकता निभा रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्यों को बीएसी की बैठक से पहले रणनीति तय करने के लिए बैठक करनी चाहिए थी।

सरदेसाई ने कहा, ‘‘अब बैठक करना व्यर्थ है, क्योंकि विधायकों ने पहले ही अपने प्रश्न रख दिए हैं।’’

आम आदमी पार्टी (आप) की गोवा इकाई के अध्यक्ष अमित पालेकर ने कहा कि उनकी पार्टी सोमवार को फैसला करेगी कि विपक्ष की बैठक में शामिल होना है या नहीं।

रिवोल्यूशनरी गोवन्स पार्टी के विधायक वीरेश बोरकर ने कहा कि वह एकजुट विपक्ष का हिस्सा नहीं होंगे, बल्कि सदन में सरकार के खिलाफ अकेले लड़ेंगे।

विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के बयानों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अलेमाओ ने कहा कि बैठक आयोजित करने में कोई देरी नहीं हुई है।

विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए सदन में समन्वय और रणनीति तय करने का सही समय है। मुझे उम्मीद है कि सभी विपक्षी सदस्य बैठक में शामिल होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).