नोएडा, एक सितंबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना फेस- वन क्षेत्र के सेक्टर नौ में स्थित एक हार्डवेयर की कंपनी में आज दोपहर भयंकर आग लग गई, जिससे इस घटना में एक मजदूर झुलस गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची छह दमकल गाड़ियों ने कड़ी परिश्रम के बाद आग बुझाने में सफलता प्राप्त की है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि आज दोपहर को कंपनी में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर छह दमकल गाड़ियों को भेजा गया जिन्होंने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
उन्होंने बताया कि आग के चलते वहां पर काम करने वाला एक मजदूर हरि सिंह मूर्छित हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि थाना फेस- वन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है ।
पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY