एजेंसी न्यूज

West Bengal: हावड़ा अस्पताल में प्रयोगशाला तकनीशियन ने 12 वर्षीय लड़की से ‘छेड़छाड़’ की, गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक सरकारी अस्पताल में 12 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में एक प्रयोगशाला तकनीशियन को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.

West Bengal: हावड़ा अस्पताल में प्रयोगशाला तकनीशियन ने 12 वर्षीय लड़की से ‘छेड़छाड़’ की, गिरफ्तार
Credit: (File photo)

हावड़ा, 1 सितंबर : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक सरकारी अस्पताल में 12 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के मामले में एक प्रयोगशाला तकनीशियन को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम हावड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में हुई, जहां लड़की को पिछले सप्ताह भर्ती कराया गया था.

लड़की के परिवार के एक सदस्य ने दावा किया कि वह प्रयोगशाला से रोते हुए बाहर आई, क्योंकि आरोपी ने उसे “अनुचित तरीके से” छुआ था और उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस मामले के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. यह भी पढ़ें : एम्स-दिल्ली ने ‘रेजिडेंट’ के जीवन की गुणवत्ता व सहायता बढ़ाने के लिए ‘हॉस्टल मेंटर’ पहल की घोषणा की

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि प्रयोगशाला सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है. इस बीच, माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों ने रविवार को अस्पताल में प्रदर्शन किया और अस्पताल अधीक्षक के इस्तीफे की मांग की.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).