विदेश की खबरें | प्रयोगशाला अध्ययनों में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने में सहायक 21 दवाओं की पहचान हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने 21 ऐसी प्रचलित दवाओं की पहचान की है जो प्रयोगशाला अध्ययनों में कोरोना वायरस के विकसित होने से रोकेंगी । इन वैज्ञानिकों में भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

लास एंजिलिस, 25 जुलाई वैज्ञानिकों ने 21 ऐसी प्रचलित दवाओं की पहचान की है जो प्रयोगशाला अध्ययनों में कोरोना वायरस के विकसित होने से रोकेंगी । इन वैज्ञानिकों में भारतीय मूल के वैज्ञानिक भी शामिल हैं।

अमेरिका में सैनफोर्ड बर्नहैम प्रीबिस मेडिकल डिस्कवरी इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने, कोरोना वायरस को अवरूद्ध करने की क्षमता के लिए दुनियाभर में ज्ञात दवाओं के सबसे बड़े संग्रह में से एक का विश्लेषण किया और प्रयोगशाला परीक्षणों में एंटीवायरल क्रिया के साथ 100 अणु पाये गये।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में 1,487 नए COVID-19 पॉजिटिव मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 271,886.

जर्नल नेचर में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, इनमें से 21 दवाएं वायरस के फिर से उत्पन्न होने की आशंका को अवरुद्ध करने में प्रभावी हैं जो मरीजों के लिए सुरक्षित हैं।

इसमें कहा गया है कि इनमें से चार यौगिक, कोविड-19 के लिए एक मौजूदा मानक-देखभाल उपचार, रेमडिसिविर के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ITC की नई कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति की.

संडे बर्नहेम प्रीबिस इम्युनिटी एंड पैथोजेनेसिस प्रोग्राम के निदेशक एवं अध्ययन के वरिष्ठ लेखक सुमित चंदा ने कहा, ‘‘रेमेडिसिविर अस्पताल में मरीजों के लिए स्वस्थ होने के समय को कम करने में सफल साबित हुई है, लेकिन यह दवा हर किसी के लिए कारगर नहीं है।’’

चंद्रा ने कहा, ‘‘सस्ती, प्रभावी, और आसानी से उपलब्ध दवाओं को खोजने के लिए तत्परता बनी हुई है जो रेमेडिसिविर के उपयोग का पूरक बन सकती है।’’

वैज्ञानिकों ने पाया है कि इनमें से 21 दवाएं कोरोना वायरस के प्रभाव को अवरूद्ध कर सकती है। वैज्ञानिकों ने कहा कि दो दवाओं को पहले से ही अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) द्वारा मंजूरी मिली हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\