जरुरी जानकारी | रोजगार की स्थिति जानने के लिये श्रम ब्यूरो करेगा तीन सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में रोजगार की स्थिति जानने के लिये श्रम ब्यूरो प्रवास, घरेलू सहायक और पेशेवर इकाइयों को लेकर तीन सर्वेक्षण करेगा।

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर कोरोना वायरस महामारी के दौरान देश में रोजगार की स्थिति जानने के लिये श्रम ब्यूरो प्रवास, घरेलू सहायक और पेशेवर इकाइयों को लेकर तीन सर्वेक्षण करेगा।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक आधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | RTGS Facility: RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बोले- दिसंबर से चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगी फंड ट्रांसफर की आरटीजीएस प्रणाली.

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि विशेषज्ञों के समूह की बृहस्पतिवार को पहली बैठक हुई। बैठक में श्रम ब्यूरो के तीन सर्वेक्षण किए जाने की जानकारी दी गयी।

सरकार ने तीन वर्ष के लिए इस विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। यह समूह प्रवासन, पेशेवर इकाइयों और घरेलू सहायकों के साथ अन्य सर्वेक्षणों के लिए श्रम ब्यूरो को तकनीकी सलाह उपलब्ध कराएगा।

यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.

विशेषज्ञ समूह के अध्यक्ष कलकत्ता विश्वविद्यालय के मानद प्राध्यापक एस. पी. मुखर्जी हैं। साथ ही कई जाने-माने अर्थशास्त्री, सांख्यिकीविद और सरकारी अधिकारी इस समूह के सदस्य हैं।

गंगवार ने कहा कि सरकार विशेष श्रेणियों के श्रमिकों से जुड़ी चिंताओं को समझना चाहती है। इसलिए उसने श्रम ब्यूरो को इन तीन महत्वकांक्षी क्षेत्रों में सर्वेक्षण की जिम्मेदारी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट