खेल की खबरें | दर्शकों की गैर मौजूदगी, चोट के कारण किर्गीयोस ओलंपिक से हटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. किर्गीयोस ने सोशल मीडिया पर बयान देकर अपने फैसले की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य और तोक्यो ओलंपिक में दर्शकों का प्रवेश निषेध होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया ।

किर्गीयोस ने सोशल मीडिया पर बयान देकर अपने फैसले की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य और तोक्यो ओलंपिक में दर्शकों का प्रवेश निषेध होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ओलंपिक खेलना मेरा सपना था और मैं जानता हूं कि शायद यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा । लेकिन मैं खाली स्टेडियम में नहीं खेल सकता । इसके साथ ही मैं चाहता हूं कि एक स्वस्थ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में मेरी जगह ले ।’’

पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण किर्गीयोस को विम्बलडन तीसरे दौर का मुकाबला भी छोड़ना पड़ा था ।

किर्गीयोस कोरोना महामारी के दौरान आस्ट्रेलिया में ही रहे और फ्रेंच ओपन में भी भाग नहीं लिया था ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\