Bihar: तिरंगे पर टिप्पणी को लेकर भड़के JDU नेता कुशवाहा, कर्नाटक के मंत्री को बताया ‘देशद्रोही’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुख्य राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने तिरंगा पर कर्नाटक के एक मंत्री की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता को ‘देशद्रोही’ करार दिया.
पटना, 11 फरवरी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुख्य राजनीतिक सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha)ने तिरंगा (Tricolour) पर कर्नाटक (Karnataka) के एक मंत्री की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता को ‘देशद्रोही’ करार दिया. कुशवाहा, सम्राट अशोक की कथित निंदा करने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आलोचना करते रहे हैं. Hijab Row: कांग्रेस में घुस गई है जिन्ना की आत्मा, वे कहते हैं हिजाब पहनना सही है: CM हिमंता बिस्वा
जद(यू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख कुशवाहा ने भाजपा शासित कर्नाटक में मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा की उस टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि भविष्य में कभी तिरंगा (राष्ट्र ध्वज) की जगह भगवा ध्वज ले सकता है. पूर्व केंद्रीय मंत्री कुशवाहा ने ट्वीट किया, ‘‘कभी सम्राट अशोक का अपमान, कभी तिरंगा को मिटाने का अभियान - आखिर कैसे सहे हिन्दुस्तान ?’’
उन्होंने प्रधानमंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री को भी ट्वीट में संलग्न करते हुए कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई जी, अविलंब ऐसे देशद्रोही मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की कृपा करें.’’ कर्नाटक के ग्रामीण विकास मंत्री ने बुधवार को कहा था, ‘‘...भविष्य में एक समय में, 100 या 200 या 500 साल बाद भगवा ध्वज राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है. ’’
उन्होंने यह भी कहा था कि तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज है और हर किसी को इसका सम्मान करना चाहिए. इससे पहले, कुशवाहा ने सम्राट अशोक को मुगल बादशाह औरंगजेब के समान बताने को लेकर लेखक दया प्रकाश सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

