एजेंसी न्यूज

SL vs IND: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका- पूर्व कप्तान Kusal Perera भारत के खिलाफ श्रृंखला से हुए बाहर

पूर्व कप्तान और श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे. परेरा इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के कप्तान थे लेकिन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण दासुन शनाका को कप्तान बनाया गया.

SL vs IND: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका- पूर्व कप्तान Kusal Perera भारत के खिलाफ श्रृंखला से हुए बाहर
कुसल परेरा (Photo Credits: Facebook)

कोलंबो, 15 जुलाई: पूर्व कप्तान और श्रीलंका के प्रमुख बल्लेबाज कुसल परेरा चोट के कारण भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे. परेरा इंग्लैंड का दौरा करने वाली श्रीलंका टीम के कप्तान थे लेकिन खिलाड़ियों और बोर्ड के बीच अनुबंध विवाद के कारण दासुन शनाका को कप्तान बनाया गया.

ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा ,‘‘ कुसल परेरा का भारत के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना तय है. उन्हें कंधे में चोट लगी है.

टीम ने चोट के बारे में विस्तार से नहीं बताया. उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है लेकिन टीम के डॉक्टर ने कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक बाहर रहना पड़ेगा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).