खेल की खबरें | कुरुविला राष्टूीय चयनकर्ता पद की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला राष्ट्रीय चयन पैनल में खाली तीन पद में से एक को भरने की दौड़ में शामिल हैं।

मुंबई, 19 नवंबर भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला राष्ट्रीय चयन पैनल में खाली तीन पद में से एक को भरने की दौड़ में शामिल हैं।

सरनदीप सिंह (उत्तर क्षेत्र), देवांग गांधी (पूर्व क्षेत्र) और जतिन परांजपे (पश्चिम क्षेत्र) का कार्यकाल पूरा होने के बाद चयन समिति में ये पद खाली हुए हैं।

यह भी पढ़े | IND vs AUS: रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के साथ नेट्स पर शुरू किया अभ्यास.

पता चला है कि 10 टेस्ट और 25 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कुरुविला ने समय सीमा खत्म होने से दो दिन पहले 13 नवंबर को इस पद के लिए आवेदन किया। कुरुविला ने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में 25-25 विकेट चटकाए हैं।

कुरुविला इससे पहले 2008-12 तक जूनियर चयन समिति का हिस्सा रह चुके हैं और जब भारत ने 2012 में अंडर 19 विश्व कप जीता था तो वह समिति के अध्यक्ष थे। इसी साल उन्हें मुंबई का मुख्य चयनकर्ता भी बनाया गया।

यह भी पढ़े | IND vs AUS: जब सर डॉन ब्रैडमैन की ऑस्ट्रेलिया ने 1947-48 टेस्ट सीरीज में भारत को दी थी पटखनी.

नवी मुंबई के रहने वाले 53 साल के पूर्व तेज गेंदबाज को हालांकि भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर से कड़ी टक्कर मिलेगी जिन्हें इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

अगरकर भी मुंबई के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं।

मदनलाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकर समिति चयनकर्ताओं का चयन करेगी। इस समिति में आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक भी शामिल हैं।

समिति ने इसी साल मार्च में पांच सदस्यीय समिति में सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र) का चयन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now