क्रिकेट

IND vs AUS: रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के साथ नेट्स पर शुरू किया अभ्यास

भारतीय टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने आस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ बुधवार को नेट्स पर अपना अभ्यास शुरू कर दिया. हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है.

IND vs AUS: रिद्धिमान साहा ने टीम इंडिया के साथ नेट्स पर शुरू किया अभ्यास
रिद्धिमान साहा (Photo Credits: Twitter/ICC)

IND vs AUS: भारतीय टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने आस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के साथ बुधवार को नेट्स पर अपना अभ्यास शुरू कर दिया. हालांकि उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक कोई सूचना नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें साहा टीम सपोर्ट स्टाफ के साथ क्रिकेट शॉट खेलते हुए दिखाई दे रहे है.

बीसीसीआई ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में कहा, "देखिए, आज नेट्स पर कौन बल्लेबाजी कर रहा है. रिद्धिमान. टीम इंडिया." साहा तीन नंबवर को आईपीएल-13 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से चोटिल हो गए थे.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: जब सर डॉन ब्रैडमैन की ऑस्ट्रेलिया ने 1947-48 टेस्ट सीरीज में भारत को दी थी पटखनी

बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह कहा था कि साहा की फिटनेस पर बाद में फैसला लिया जाएगा. साहा को आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है.

भारतीय टीम फिलहाल दो सप्ताह के क्वारंटीन में है. सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आने के बाद भारतीय टीम ने 14 नवंबर से ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).