देश की खबरें | कुरुक्षेत्र: नाबालिग लड़की से पांच लोगों ने किया दुष्कर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है और दो की तलाश जारी है। पकड़े गए तीन लोगों में से एक नाबालिग है, जिसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। अन्य दो को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया है और दो की तलाश जारी है। पकड़े गए तीन लोगों में से एक नाबालिग है, जिसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। अन्य दो को गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक परवीन कौर ने कहा, ‘‘ आरोपियों में से एक पीड़िता की एक दोस्त का रिश्ते का भाई है।’’
एसआई ने पीड़िता (17) की शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता 22 फरवरी को स्कूल के बाद अपनी एक दोस्त के घर गई थी और वहां उसे चक्कर जैसा महसूस हुआ। एसआई ने बताया कि पीड़िता की दोस्त ने कहा था कि उसका रिश्ते का भाई उसे घर छोड़ आएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी पीड़िता को कुरुक्षेत्र के उमरी चौक के पास एक स्थान पर ले गया और वहां नाबालिग सहित अन्य चार आरोपी मौजूद थे, इन में से एक आरोपी होटल में काम करता था। इन सभी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि घटना के समय आरोपियों ने लड़की को कोई नशीला पदार्थ भी दे दिया था।
कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के शाम तक घर ना आने पर उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की और तभी शाम सात बजे के करीब उन्होंने एक मोटरसाइकिल पर दो लड़कों के साथ लड़की को देखा। उन्होंने कहा कि शिकायत के मुताबिक पीछे बैठे लड़के ने पीड़िता के सिर पर देसी पिस्तौल तान रखी थी। किसी तरह लड़की के परिवार के सदस्यों ने मोटरसाइकिल को रोका और पीड़िता को बचाया। उस समय भी लड़की पूरी तरह होश में नहीं थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

