एजेंसी न्यूज

प्रख्यात कवि प्रभा वर्मा 'कुंचन नांबियार' पुरस्कार से होंगे सम्मानित

प्रख्यात कवि प्रभा वर्मा को मलयालम भाषा और साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल के महाकवि कुंचन नांबियार पुरस्कार के लिए चुना गया है.

प्रख्यात कवि प्रभा वर्मा 'कुंचन नांबियार' पुरस्कार से होंगे सम्मानित
प्रख्यात कवि प्रभा वर्मा (Photo Credits PTI

तिरुवनंतपुरम, 20 फरवरी : प्रख्यात कवि प्रभा वर्मा (Poet Prabha Verma) को मलयालम और साहित्य में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए इस साल के महाकवि कुंचन (Great poet) नांबियार पुरस्कार के लिए चुना गया है. निर्णय मंडल के अध्यक्ष इंद्र बाबू (Indra Babu) ने यहां एक बयान में कहा कि पुरस्कार के तहत 25,001 रुपये की राशि, एक प्रशस्तिपत्र और एक पट्टिका दी जाती है.

इस पुरस्कार की स्थापना कुंचन नांबियार स्मृति ट्रस्ट द्वारा की गई थी, जो 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध कवि-कलाकार नांबियार की विरासत को बनाए रखने के लिए काम करता है. यह भी पढ़ें : Coronavirus in Mumbai: कोरोना की चपेट में फिर मुंबई, 2,749 मामलों के बाद BMC ने शहर की 1,305 बिल्डिगों को किया सील

आयोजकों ने कहा कि यह पुरस्कार वर्मा को अप्रैल के पहले सप्ताह में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जाएगा. वर्मा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के मीडिया सलाहकार भी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2021 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).