देश की खबरें | कुल्लू प्रशासन ने अटल सुरंग पर सोनिया गांधी की पट्टिका की बहाली के लिए बीआरओ को लिखा पत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुल्लू जिला प्रशासन ने अटल सुरंग पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम की पट्टिका फिर से लगाने के संबंध में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को पत्र लिखा।

शिमला, 19 दिसंबर कुल्लू जिला प्रशासन ने अटल सुरंग पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के नाम की पट्टिका फिर से लगाने के संबंध में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को पत्र लिखा।

कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा, “हमने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पट्टिका लगाने के संबंध में बीआरओ के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा।”

गर्ग ने यह भी दावा किया कि बीआरओ ने इस मुद्दे को रक्षा मंत्रालय के समक्ष उठाया था।

हालांकि, संपर्क करने पर बीआरओ के मुख्य अभियंता जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं और उन्हें स्थिति की जानकारी नहीं है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करने के एक दिन बाद कहा था कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा रखी गई अटल सुरंग की आधारशिला से जुड़ी पट्टिका की बहाली के मुद्दे को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन अक्टूबर, 2020 को सुरंग का उद्घाटन करने के बाद कांग्रेस की राज्य इकाई ने विरोध किया था और आरोप लगाया गया था कि 28 जून, 2010 को गांधी द्वारा रखी गई आधारशिला से जुड़ी पट्टिका को इसके उद्घाटन से पहले हटा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now