देश की खबरें | केएसयू ने मेघालय के बंगालियों को बांग्लादेशी बताया, बैनर लगाये, पुलिस ने हटाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के एक प्रभावशाली छात्र संगठन ने बैनर लगाया है जिसमें कहा गया है कि राज्य के सभी बंगाली बांग्लादेशी हैं, जिसके बाद प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने इसे 'आतंकवादी संगठन' घोषित करने की मांग की है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 22 अक्टूबर मेघालय के एक प्रभावशाली छात्र संगठन ने बैनर लगाया है जिसमें कहा गया है कि राज्य के सभी बंगाली बांग्लादेशी हैं, जिसके बाद प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय ने इसे 'आतंकवादी संगठन' घोषित करने की मांग की है ।

छात्र संगठन खासी छात्र यूनियन (केएसयू) की तरफ से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगाये गये इन बैनरों पर लिखा है कि ''मेघालय के सभी बंगाली बांग्लादेशी'' हैं ।

यह भी पढ़े | Naini Narshimha Reddy Passed Away: TRS के वरिष्ठ नेता नयनी नरसिम्हा रेड्डी का 76 वर्ष की आयु में हुआ निधन, फेफड़ों के संक्रमण का इलाज चल रहा था इलाज.

पुलिस ने हालांकि इन बैनरों को बुधवार की शाम हटा दिया और चेतावनी दी कि सांप्रदायिक वैमनस्य को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी ।

केएसयू ने इन बैनरों में अपने एक सदस्य के मारे जाने के प्रति शोक भी जताया है, जो भारत बांग्लादेश सीमा पर स्थित इचामती गांव में इस साल फरवरी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन में मारा गया था । यह गांव बंगालियों की बहुलता वाला है ।

यह भी पढ़े | हम पश्चिम बंगाल राज्य के तेजी से विकास के लिए लगातार कर रहे हैं काम- पीएम नरेंद्र मोदी: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह मुद्दा तब गरमाया है जब कुछ लोगों ने हाल ही में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तथा प्रदेश के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पत्र लिख कर इचामती में स्थानीय लोगों द्वारा बंगालियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया था ।

संगठन की कार्रवाई का बचाव करते हुये केएसयू प्रमुख लम्बोक मार्नगर ने कहा, '' शिलांग एवं राज्य के अन्य हिस्सों में बैनर लगाने की मंशा समस्या पैदा करने वालों को संदेश देना है जो देश को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं और घृणा पैदा कर रहे हैं, खास तौर से इचामती मुद्दे पर ।''

मार्नगर ने पीटीआई को बताया, ''जो लोग शिलांग का निवासी होने का दावा करते हैं और कोलकाता एवं अन्य स्थानों पर रहते हैं वे गलत बयान दे रहे हैं कि खासी समुदाय के लोग गैर आदिवासियों को निशाना बना रहे हैं । इसको लेकर उन लोगों ने कोलकाता एवं सिलचर में विरोध प्रदर्शन आयोजित किये हैं ।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है