खेल की खबरें | केएससीए टी20 : करुण, प्रसिद्ध और मयंक को टीमों ने रिटेन रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के चौथे चरण से करुण नायर, प्रसिद्ध कृष्णा और मयंक अग्रवाल जैसे राज्य के शीर्ष क्रिकेटरों को रिटेन किया गया।
बेंगलुरु, 11 जुलाई महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के चौथे चरण से करुण नायर, प्रसिद्ध कृष्णा और मयंक अग्रवाल जैसे राज्य के शीर्ष क्रिकेटरों को रिटेन किया गया।
यह टूर्नांमेंट 11 से 27 अगस्त तक दर्शकों के बिना खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के चार जून को अपनी पहली आईपीएल जीत का जश्न मनाने के लिए विजय परेड की घोषणा के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद टूर्नामेंट के इस चरण में दर्शकों को स्टैंड में जाने की अनुमति नहीं होगी।
इस घटना के बाद कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के सचिव और कोषाध्यक्ष ए शंकर और ईएस जयराम ने इस दुखद घटना की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था।
भगदड़ से संबंधित न्यायिक कार्यवाही राज्य उच्च न्यायालय और केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में चल रही है।
मैसूर वॉरियर्स एक बार फिर अपने कप्तान नायर पर भरोसा जताएगी जो पिछले सत्र में 560 रन के साथ शीर्ष स्कोरर थे।
भारतीय तेज़ गेंदबाज प्रसिद्ध और अनुभवी ऑलराउंडर कार्तिक सीए वॉरियर्स की मज़बूत टीम का हिस्सा हैं।
पिछले सत्र की उपविजेता बेंगलुरु ब्लास्टर्स सलामी बल्लेबाज अग्रवाल के अनुभव पर निर्भर रहेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

