देश की खबरें | सुशांत की मौत की कवरेज को लेकर कृति सेनन की मीडिया को कयासबाजी से बचने की सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ दिन बाद उनकी दोस्त और अभिनेत्री कृति सेनन ने सुशांत को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों की आलोचना की है।

जियो

मुंबई, 17 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ दिन बाद उनकी दोस्त और अभिनेत्री कृति सेनन ने सुशांत को लेकर चल रही चर्चाओं और अटकलों की आलोचना की है।

सेनन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर पांच पन्नों के नोट में लिखा है कि लोगों को दूसरों के बारे में बुरा बोलना बंद करना चाहिए क्योंकि हर कोई अपनी लड़ाई लड़ रहा है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार ने तीन चीनी कंपनियों से किया 5,000 करोड़ रुपये निवेश का समझौता.

उन्होंने लिखा है, ‘‘आरोप-प्रत्यारोप कभी खत्म नहीं होते। किसी के भी बारे में बुरी बात करना बंद कीजिए। कयासबाजी बंद कीजिए। इस भ्रम में मत रहिए कि आप सब जानते हैं या आपकी राय सही है। हर कोई एक लड़ाई लड़ रहा है जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते।’’

फिल्म ‘राब्ता’ में राजपूत के साथ काम कर चुकीं सेनन ने मीडिया में बिना नाम लिए कयासबाजी वाले लेख लिखे जाने की संस्कृति की आलोचना की और कहा कि इसे ‘अवैध’ करार दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: सरकाघाट इलाके में लगी भीषण आग, मां और दो बच्चों की आग के चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत.

राजपूत के अंतिम संस्कार में पहुंचे उनके कुछ दोस्तों में शामिल सेनन ने कहा, ‘‘यह मानसिक उत्पीड़न के दायरे में आना चाहिए। इसलिए या तो आपके पास सबूत हैं और नाम लिखने की कुव्वत है तो लिखिए, अन्यथा बिल्कुल मत लिखिए। आप ‘कहा-सुना’ लिखते हैं और इसे पत्रकारिता कहते हैं और आपको इस बात का एहसास भी नहीं होता कि किसी के मन में, उसके परिवार पर, उसके जीवन पर इसका कितना बुरा असर पड़ सकता है।’’

राजपूत की मौत और उनके अंतिम संस्कार पर मीडिया में आई खबरों को संवेदनहीन बताते हुए सेनन ने कहा कि पत्रकारिता के लिए स्पष्ट नियम बनने चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\