देश की खबरें | कोझिकोड हादसा : ब्लैक बॉक्स बरामद, आगे जांच के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोझिकोड में कारीपुर हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है जिसे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त कोझिकोड में कारीपुर हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान का ब्लैक बॉक्स मिल गया है जिसे विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा।

डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (सीवीआर) मिलकर विमान का ‘ब्लैक बॉक्स’ बनाते हैं।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने कहा- आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है, देश की आजादी में आज की तारीख का बहुत बड़ा योगदान है: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दुबई से 190 लोगों को लेकर आ रहा एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान शुक्रवार शाम सात बजकर 40 मिनट पर भारी बारिश के बीच कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईपट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था और उसके दो टुकड़े हो गए थे।

इस हादसे में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 18 हो गई।

यह भी पढ़े | Air India Express के मृत पायलटों के परिवारों को कोझिकोड ले जाया गया: एअर इंडिया.

डीएफडीआर विमान की हवाई गति, ऊंचाई और ईंधन आदि से संबंधित आंकड़ों को रिकॉर्ड करता है। अच्छी गुणवत्ता का डीएफडीआर 25 घंटे तक का उड़ान डेटा दर्ज कर सकता है। सीवीआर विमान के कॉकपिट में होने वाली सभी बातचीत की रिकॉर्डिंग रखता है।

विमान हादसे के बाद मिले ब्लैक बॉक्स से जांचकर्ताओं को उड़ान का विस्तृत डेटा और वॉइस रिकॉर्डिंग मिलती है ताकि दुर्घटना के कारणों का पता चल सके।

नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘विमान से मिले डीएफडीआर और सीवीआर से इस हादसे के कारणों का पता चलने में मदद मिलेगी।’’

अधिकारी के अनुसार, ये उपकरण एएआईबी के पास हैं और आगे जांच के लिए इन्हें दिल्ली भेजा जाएगा।

नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, “दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) बरामद कर लिया गया है। एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) जांच कर रहा है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\