देश की खबरें | कोविड टीकाकरणः दिल्ली में तीसरे चरण में अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को तरजीह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की 'मध्यम' गति से शुरुआत होने की संभावना है और इसमें दूसरी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को तरजीह दी जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18 से 44 वर्ष की आयु वाले लोगों के लिए कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की 'मध्यम' गति से शुरुआत होने की संभावना है और इसमें दूसरी बीमारियों से ग्रस्त लोगों को तरजीह दी जाएगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने निर्माताओं को 1.3 करोड़ खुराक का आर्डर दिया है। उन्होंने कहा की टीके की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से होगी।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को निर्माताओं से सीधे टीके की खुराकें खरीदनी होगी।

अधिकारी ने कहा '' शुरुआत मध्यम रहने की संभावना है और यह धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ेगी। ''

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों के लिए टीकाकरण जारी रखेगी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इस तरह केंद्र सरकार, राज्य सरकार और निजी अस्पताल तीनों टीकाकरण करेंगे और इससे दैनिक लाभार्थियों की संख्या में इजाफा होगा।

दिल्ली में अभी करीब 500 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ऐलान किया था कि 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को दिल्ली में मुफ्त टीका दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\