Covid-19 Update: : भारत में कोरोना के एक दिन में 2,109 नए मामले सामने आए, जब की उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 21,406 हुई
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,109 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,742 से घटकर 21,406 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.
नयी दिल्ली, 10 मई: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2,109 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,742 से घटकर 21,406 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई. आंकड़ों के अनुसार, संक्रमितों की कुल संख्या अब 4.49 करोड़ (4,49,74,909) हो गई है. यह भी पढ़ें: India COVID-19 Update: भारत में कोरोना को लेकर राहत! बीते 24 घंटे में 2,380 नए केस, एक्टिव केसों की संख्या घटकर 27,212 हुई
मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से आठ लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,31,722 हो गई है. इन आठ लोगों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें कोविड-19 से मौत की पुष्टि के बाद केरल ने मृतक संख्या में शामिल किया है. उसने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,406 है जो कुल संक्रमितों का 0.05 प्रतिशत है.
मरीजों के कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय ने बताया कि बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,21,781 हो गई है जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है. मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

