एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड स्थिति, विशेषज्ञों की राय पर चार या पांच जून को लॉकडाउन पर फैसला होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य में लागू लॉकडाउन के संबंध में अगला फैसला कोविड-19 स्थिति पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद चार या पांच जून को किये जाने की संभावना है।

देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड स्थिति, विशेषज्ञों की राय पर चार या पांच जून को लॉकडाउन पर फैसला होने की उम्मीद
Corona

बेंगलुरु, 31 मई कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य में लागू लॉकडाउन के संबंध में अगला फैसला कोविड-19 स्थिति पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद चार या पांच जून को किये जाने की संभावना है।

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं उनसे (विशेषज्ञों के साथ) चर्चा करुंगा और यह भी देख रहा हूं कि कोविड स्थिति में कैसे सुधार हो रहा है, इसके बाद हम फैसला करेंगे।’’

इससे पूर्व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा था कि वैज्ञानिक आधार पर लॉकडाउन का फैसला करना होगा क्योंकि इसका लक्ष्य लोगों की जान बचाना है और मुख्यमंत्री विशेषज्ञों से मिली रिपोर्ट की समीक्षा करने और मंत्रिमंडल सहयोगियों से चर्चा के बाद इस पर अंतिम निर्णय लेंगे।

ऐसे फैसलों के पीछे तकनीकी एवं चिकित्सकीय पहलुओं की अहमियत को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की कोविड-19 तकनीकी परामर्श समिति (टीएसी) ने एक रिपोर्ट तैयार की है और लॉकडाउन बढ़ाने समेत भविष्य के कदमों पर सरकार को सुझाव दिया गया है।

राज्य में वर्तमान में सात जून तक लॉकडाउन लगा है।

सुधाकर ने कहा, ‘‘बीती देर रात तक उन्होंने (टीएसी ने) चर्चा की। आज वे मुझे रिपोर्ट सौंप सकते हैं। मैं आज ही मुख्यमंत्री से इस बारे में चर्चा करूंगा। संभवत: मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के सहयोगियों से इस बारे में चर्चा करेंगे और अंतिम निर्णय लेंगे।’’

रिपोर्टों के अनुसार टीएसी ने सरकार को कम से कम एक और सप्ताह तक लॉकडाउन बढ़ाने का सुझाव दिया है।

राजस्व मंत्री आर अशोक ने लॉकडाउन का समर्थन करते हुए कहा कि चर्चा जारी है और मुख्यमंत्री विशेषज्ञों की राय के आधार पर फैसला लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2021 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).