जरुरी जानकारी | कोविड राहत: सरकार ने कंपनियों को मासिक जीएसटी रिटर्न का सत्यापन ईवीसी के जरिये करने की अनुमति दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने कंपनियों को मासिक जीएसटी रिटर्न फाइल को इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (ईवीसी) के जरिये सत्यापित करने की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी 31 मई तक के लिये दी गयी है।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल सरकार ने कंपनियों को मासिक जीएसटी रिटर्न फाइल को इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (ईवीसी) के जरिये सत्यापित करने की अनुमति दे दी है। यह मंजूरी 31 मई तक के लिये दी गयी है।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा कि कोई भी पंजीकृत व्यक्ति को 21 अप्रैल, 2021 से 31 मई, 2021 की अवधि के दौरान फॉर्म जीएसटीआर-3बी में रिटर्न और बाहर की गयी आपूर्ति का ब्योरा फॉर्म जीएसटीआर-1 में देने की अनुमति होगी। इसका सत्यापन इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (ईवीसी) के जरिये होगा।

फिलहाल, कंपनियों को मासिक रिटर्न फाइल करने तथा कर भुगतान के दौरान जीएसटीआर-3बी फॉर्म पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर की जरूरत होती है।

एएमआरजी एंड एसोसिएट्स के वरिष्ठ भागीदार रजत मोहन ने कहा, ‘‘जीएसटी प्राधिकरण ने महामारी की दूसरी लहर में अंतत: कोविड संकट को देखते हुए पहली राहत प्रदान की है।’’

उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट करदाता 31 मई तक ईवीसी के जरिये मासिक अनुपालन फाइल कर सकते हैं और इससे उन हजारों करदाताओं को लाभ होगा जो ‘लॉकडाउन’ के दौरान डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र लेने के लिये दफ्तर नहीं जा सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी