खेल की खबरें | कोविड पॉजिटिव मिल्खा सिंह और पत्नी की स्थिति स्थिर, सुधार जारी : अस्पताल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद मोहाली के अस्पताल में इलाज करा रहे महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर की स्थिति ‘ स्थिर है और हालत में सुधार’ हो रहा रहा है।
चंडीगढ़, 27 मई कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद मोहाली के अस्पताल में इलाज करा रहे महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल कौर की स्थिति ‘ स्थिर है और हालत में सुधार’ हो रहा रहा है।
यहां के फोर्टिस अस्पताल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, ‘‘ मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी दोनों की स्थिति स्थिर हैं और सुधार हो रहा हैं।’’
इससे पहले अस्पताल ने बुधवार को बताया था कि मिल्खा सिंह (91) कृत्रिम आक्सीजन पर हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल के आईसीयू से बाहर निकाला गया जहां उनका कोविड निमोनिया का उपचार चल रहा था।
मिल्खा सिंह की 82 वर्षीय पत्नी और भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर को कोविड निमोनिया के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद बुधवार को मोहाली के उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके पति का इलाज चल रहा है।
मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए परीक्षण किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थी।
पिछले बुधवार को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मिल्खा सिंह को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दिन वह कोविड निमोनिया से पीड़ित पाए गए थे।
एशियाई खेलों के चार बार के स्वर्ण पदक और राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन मिल्खा सिंह 1960 रोम ओलंपिक में 400 मीटर के फाइनल में मामूली अंतर से कांस्य पदक से चूक गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2021 10:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

