देश की खबरें | कोविड: चतुर्थ, पंचम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों और इंटर्न की सेवा ले सकते हैं अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे सभी अस्पतालों को अधिकृत किया है कि चिकित्सकों के सहयोग के लिए तय मानदेय पर एमबीबीएस के चतुर्थ एवं पंचम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्रों और इंटर्न की सेवाएं ली जा सकती हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मरीजों का उपचार कर रहे सभी अस्पतालों को अधिकृत किया है कि चिकित्सकों के सहयोग के लिए तय मानदेय पर एमबीबीएस के चतुर्थ एवं पंचम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्रों और इंटर्न की सेवाएं ली जा सकती हैं।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी 18 नवंबर की तारीख वाले आदेश में अस्पतालों को यह अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़े | 5 Killed In Blast At Plastic Factory In Malda: पश्चिम बंगाल के मालदा के प्लास्टिक फैक्ट्री में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल.

प्रशासन ने अस्पतालों को यह अनुमति उस वक्त दी है जब कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण उन पर दबाव बढ़ गया है। इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण से 131 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले पांच लाख से अधिक हो गए और मृतकों की संख्या 7,943 हो गई।

यह भी पढ़े | ₹ 2,000 Fine For Not Wearing Mask In Delhi: कोरोना संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 2000 हजार रुपये का जुर्माना.

प्रशासन के आदेश के मुताबिक, कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए दिल्ली सरकार के निर्दिष्ट सभी अस्पतालों को अनुमति दी गई है वे ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों के सहयोग के लिए एबीबीएस की चतुर्थ एवं पंचम वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्रों, इंटर्न और बीडीएस चिकित्सकों की सेवा ले सकते हैं।

इसके बदले इन छात्रों को आठ घंटे की ड्यूटी के लिए रोजाना 1000 रुपये और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए 2000 रुपये की मानदेय राशि दी जाएगी।

आदेश में कहा गया है कि इंटर्न को मिलने वाली यह राशि उनके मानदेय के अतिरिक्त होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now