एजेंसी न्यूज

Mumbai COVID-19 Updates: मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 16 हजार 420 नए केस दर्ज किए गए, सात की मौत

वहीं संक्रमण दर भी बढ़कर 24.38 प्रतिशत हो गई है जो मंगलवार को 18.75 प्रतिशत थी. बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि दो दिन पहले राष्ट्रीय जांच दिशा-निर्देशों में संशोधन की वजह से दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि इसके तहत निर्देश दिया गया है कि सिर्फ लक्षण वाले लोगों की ही जांच की जाए और इससे संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं.

Mumbai COVID-19 Updates: मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ी उछाल, पिछले 24 घंटे में 16 हजार 420 नए केस दर्ज किए गए, सात की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में बुधवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के 16,420 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो एक दिन पहले आए मामलों से करीब 41 प्रतिशत ज्यादा हैं. वहीं सात और संक्रमितों की मौत हो गई. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने कहा कि मंगलवार की तुलना में आज 4773 अधिक मामले आए हैं. बीएमसी के मुताबिक, शहर में कुल मामले बढ़कर 9,56,287 पहुंच गए हैं जबकि वायरस के कारण 16,240 लोगों की मौत हो चुकी है. Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 20 हजार 971 कोरोना के नए मामले सामने आए, छह लोगों की हुई मौत

बीएमसी ने अपने बुलेटिन में कहा है कि पिछले चार दिनों में कोविड के दैनिक मामलों में कमी के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बुधवार को नए मामलों में 40.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

वहीं संक्रमण दर भी बढ़कर 24.38 प्रतिशत हो गई है जो मंगलवार को 18.75 प्रतिशत थी. बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि दो दिन पहले राष्ट्रीय जांच दिशा-निर्देशों में संशोधन की वजह से दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने कहा कि इसके तहत निर्देश दिया गया है कि सिर्फ लक्षण वाले लोगों की ही जांच की जाए और इससे संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).