विदेश की खबरें | कोविड ने कार्यालय के परिधानों पर भी डाला असर, आरामदेह परिधान बने कर्मचारियों की पसंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महामारी के वक्त से घरों से काम करने के दौरान कर्मचारियों को आरामदायक कपड़ों मसलन टीशर्ट और योग के दौरान पहने जाने वाला पायजामा पहनने की आदत पड़ गयी है और अब अमेरिका में कई लोग ऑफिस दोबारा खुलने पर कई ब्रांड और डिजाइनर ऐसे कपड़े तैयार करने में जुटे हैं जो आरामदेह तो हो हीं, साथ ही पहनने वाले को पेशेवर लुक भी दें।

महामारी के वक्त से घरों से काम करने के दौरान कर्मचारियों को आरामदायक कपड़ों मसलन टीशर्ट और योग के दौरान पहने जाने वाला पायजामा पहनने की आदत पड़ गयी है और अब अमेरिका में कई लोग ऑफिस दोबारा खुलने पर कई ब्रांड और डिजाइनर ऐसे कपड़े तैयार करने में जुटे हैं जो आरामदेह तो हो हीं, साथ ही पहनने वाले को पेशेवर लुक भी दें।

ऐसी ही एक कर्मचारी केय मार्टिन पेंस (58) कहती हैं, ‘‘ आरामदायक कपड़े पहनना ज्यादा जरूरी है, न की ऐसे कपड़े जो आपको किसी सांचे में कैद होने का एहसास कराएं।’’

पेंस लंबे अर्से बाद इंडियानापोलिस स्थित अपने कार्यालय में गई थीं। महामारी से पहले पेंस दवा कंपनी के अपने कार्यालय में पैंट और ब्लेजर पहन कर जाती थीं लेकिन अब वह जींस और टॉप पहन कर जा रही हैं। उनका कहना है कि वह अब कभी पैंट पहन कर नहीं जाएंगी बल्कि इसके स्थान पर जींस को तरजीह देंगी।

स्पोर्ट्सवियर ब्रांड ‘एलएल बीन’ के मुख्यकार्कारी अधिकारी स्टीव स्मिथ ने कहा कि लोग अपने ‘‘खास परिधान’’से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘कुछ कार्यालयों की वर्दी बदल रही है।’’

किराए पर कपड़े देने वाली कंपनी ‘रेंट द रनवे’ ने कहा कि ऑफिस खुलने के संकेतों के बीच पिछले साल की तुलना में फरवरी में ब्लेज़र की मांग लगभग दोगुनी थी लेकिन अब उसके ग्राहक लिनन, ट्विस जैसे हल्के कपड़ों के रंगबिरंगे परिधानों की मांग कर रहे हैं।

ग्राहकों की पसंद में बदलाव की बात को पोलो कंपनी ने भी स्वीकार किया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज