देश की खबरें | कोविड: दिल्ली में पांच जून के बाद सर्वाधिक 45 लोगों की मौत, 11,486 नये मामले सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पांच जून के बाद कोविड-19 से शनिवार को सर्वाधिक 45 लोगों की मौत हुई और महामारी के 11,486 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण दर 16.36 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
नयी दिल्ली, 22 जनवरी दिल्ली में पांच जून के बाद कोविड-19 से शनिवार को सर्वाधिक 45 लोगों की मौत हुई और महामारी के 11,486 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण दर 16.36 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।
विभाग के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिन में की गई जांच की संख्या 70,226 थी।
राष्ट्रीय राजधानी में अब मामलों की कुल संख्या बढ़कर 17,82,514 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 25,586 पर पहुंच गई।
पांच जून को शहर में 60 लोगों की मौत हुई थी।
बुलेटिन के अनुसार शनिवार को संक्रमण दर 16.36 प्रतिशत रही।
राष्ट्रीय राजधानी में 13 जनवरी को कोविड-19 के एक दिन में सबसे अधिक 28,867 मामले दर्ज किये गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2022 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

