विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में 2021 की तीसरी तिमाही तक उपलब्ध हो सकता है कोविड-19 का टीका

मेलबर्न, 13 नवंबर ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने शुक्रवार को कहा कि क्वींसलैंड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किया जा रहा कोविड-19 का संभावित टीका 2021 की तीसरी तिमाही तक ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए उपलब्ध हो सकता है।

उन्होंने कहा कि टीके के विकास की प्रक्रिया तय समय से पहले चल रही है और “वह कारगर है।”

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 5.26 करोड़ के पार, अब तक 1.29 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

हंट ने कहा कि टीके में वायरस को निष्क्रिय करने वाले एंटीबॉडी के उत्पादन की क्षमता पाई गई है और यह वृद्ध लोगों पर प्रभावी है।

मंत्री ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “यह (टीका) बुजुर्गों पर कारगर है और यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि बुजुर्गों के कोविड-19 से पीड़ित होने की आशंका अधिक है।”

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update: अमेरिका में दर्ज COVID19 के 140,000 नए मामले दर्ज, एक दिन में 1,479 संक्रमितों की हुई मौत.

जैव प्रौद्योगिकी कंपनी सीएसएल ने टीके का उत्पादन पूरा कर लिया है ताकि तीसरे चरण के ट्रायल शुरू हो सकें।

हंट ने कहा, “यह असाधारण उपलब्धि है। इसका अर्थ है कि ट्रायल के बाद 2021 की तीसरी तिमाही की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए यह टीका उपलब्ध हो सकेगा।”

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि 2021 के अंत तक ऑस्ट्रेलिया में सभी लोगों के लिए टीका उपलब्ध कराया जा सके।”

सीएसएल लिमिटेड ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके तहत टीके के प्रभाव प्रमाणित होने के बाद उसकी पांच करोड़ से अधिक खुराक की आपूर्ति की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)