एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: कर्नाटक में शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए फिर शुरू होगा टीकाकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम फिर से शुरू करेगी।

देश की खबरें | कोविड-19: कर्नाटक में शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए फिर शुरू होगा टीकाकरण

बेंगलुरु, 21 मई कर्नाटक सरकार शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम फिर से शुरू करेगी।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को जारी किए गए एक आदेश में कहा कि इस समूह के अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार ने टीकों की कमी के कारण आठ दिन पहले इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण बंद करने का फैसला किया था।

आदेश में कहा गया, ‘‘18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए 22 मई से एक बार फिर टीकाकरण शुरू किया जाएगा और राज्य द्वारा खरीदे गए टीकों का इस्तेमाल पात्र लोगों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा।’’

इसमें कहा गया कि राज्य अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों की पहचान करेगा और पहले उन्हें टीके लगाए जाएंगे।

आदेशानुसार, उपायुक्त और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त, बेंगलुरु में इस आयुवर्ग के टीकाकरण के प्रभारी होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बताया कि राज्य को अभी तक 1,22,20,510 टीके मिले हैं और 1,13,61,234 लोगों को टीके लग चुके हैं।

कर्नाटक ने कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ के दो करोड़ और ‘कोवैक्सीन’ के एक करोड़ टीकों का ऑर्डर दिया है।

दक्षिणी राज्य का लक्ष्य इस साल के अंत तक सभी पात्र लोगों को टीके लगाना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).