विदेश की खबरें | कोविड-19: पाकिस्तान में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या हुई 69,474

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 69,474 हो गई है और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,483 पर पहुंच गई है।

इस्लामाबाद, 31 मई पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 69,474 हो गई है और कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,483 पर पहुंच गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़े | ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने पीएम मोदी को समोसा खिलाने की जताई इच्छा.

पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 3,039 नए मामले सामने आए और इस बीमारी की चपेट में आने से 88 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अभी तक 25,271 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | इटली में अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, अब तक 450 मरीज ICU में भर्ती.

सिंध में सर्वाधिक 27,360 मरीज हैं, पंजाब में 25,056, खैबर पख्तूनख्वा में 9,540, बलूचिस्तान में 4,193, इस्लामाबाद में 2,418, गिलगित बाल्तिस्तान में 678 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 251 लोग संक्रमित हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 5,47,030 लोगों की जांच की है, जिसमें से 14,972 लोगों की जांच पिछले 24 घंटे में की गई।

ईद से पहले सरकार द्वारा लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद से देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

हालांकि, संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय कमान एवं अभियान केंद्र (एनसीओसी) ने और क्षेत्रों को खोलने के संबंध में प्रांतों से सुझाव मांगे हैं।

रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक एनसीओसी ने अगस्त तक शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का सुझाव दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट