देश की खबरें | कोविड-19: पंजाब के तीन और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा के 28 अगस्त को आयोजित होने वाले सत्र से पहले राज्य के तीन और विधायकों के कोराना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 26 अगस्त पंजाब विधानसभा के 28 अगस्त को आयोजित होने वाले सत्र से पहले राज्य के तीन और विधायकों के कोराना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कांग्रेस विधायक परगट सिंह, अकाली दल विधायक गुरप्रताप सिह वडाला और आप विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर संक्रमित पाये गये हैं।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi On RBI Report: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर बोले- ध्यान भटकाने से नहीं, गरीबों को पैसे देने से पटरी पर आएगी देश की अर्थव्यवस्था.

जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने कहा कि उनमें कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह घर पर पृथक-वास में हैं।

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सिंह ने कहा, ‘‘मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं।’’

यह भी पढ़े | Sonia Gandhi’s Virtual Meet with CMs of 7 States: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, JEE और NEET की परीक्षा टालने के लिए सब राज्य की सरकारें SC चले.

इस बीच एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वडाला और बिलासपुर को भी संक्रमण हुआ है।

इससे पहले मंगलवार को पंजाब सरकार के मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, राजपुरा से कांग्रेस विधायक हरदयाल कंबोज तथा सनौर से अकाली दल विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा को भी कोविड-19 महामारी होने का पता चला था।

पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय सत्र 28 अगस्त को आयोजित होना है।

विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह ने सत्र में भाग लेने के लिए मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के वास्ते संक्रमण नहीं होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\