COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 14,313 नए मामले सामने आये
देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14,313 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,60,470 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,61,555 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली.
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 14,313 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,60,470 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,61,555 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली. सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 549 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,57,740 हो गई है. कोरोना वायरस के नए मामले लगातार 36वें दिन 30,000 से कम हैं और 125 दिन से नए मामले 50,000 से कम हैं.
मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों की 0.47 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. वहीं, ठीक होने की दर 98.19 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 221 की बढ़ोतरी हुई. देश में अब तक 3,36,41,175 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रोजाना की संक्रमण दर 1.22 प्रतिशत है. यह पिछले 26 दिनों से दो प्रतिशत से कम है. साप्ताहिक संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत है. यह पिछले 36 दिनों से दो प्रतिशत से कम है. देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 105.43 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. यह भी पढ़ें : Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 335 कोरोना के नए मामले सामने आए, रिकवरी दर 97 प्रतिशत
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

