COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 12,729 नए मामले सामने आये
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 12,729 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,33,754 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,922 हो गई.
नयी दिल्ली, 5 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 12,729 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,43,33,754 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,48,922 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 221 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,59,873 हो गई. देश में पिछले 28 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 131 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 343 की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या 1,48,922 हो गई, जो कुल मामलों का 0.43 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.23 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है. यह भी पढ़ें : शख्स की गोद में आकर बैठा गया खतरनाक सांप, Viral Video में देखें कैसे उसने नागराज को चकमा देकर बचाई अपनी जान
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

