देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में संक्रमितों की संख्या 3,600 के करीब पहुंची, अब तक 141 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 27 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,570 से बढ़कर 3,597 हो गयी है।

जियो

इंदौर (मध्यप्रदेश), तीन जून देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान इस महामारी के 27 नये मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की कुल तादाद 3,570 से बढ़कर 3,597 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त होने पर अब तक जिले के 2,132 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga- पणजी के कुछ हिस्सों में तेज़ हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान जिले के तीन और मरीजों की मौत हो गयी।

गौरतलब है कि इनमें शामिल 72 वर्षीय पुरुष ने एक निजी अस्पताल में 14 मई को दम तोड़ा था। लेकिन उसकी मौत की आधिकारिक जानकारी 20 दिन की देरी से दी गयी।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: दक्षिण पश्चिम मानसून के 6 जून तक गोवा पहुंचने की संभावना.

कोविड-19 से मौत के तीन नये मामलों के बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद 141 पर पहुंच गयी है।

जिले में कोविड-19 से मरने वाले लोगों का आधिकारिक ब्योरा देरी से दिये जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के साथ ही गैर सरकारी संगठन आरोप लगा रहे हैं कि विभाग इन मौतों का खुलासा "अपनी सुविधानुसार" कर रहा है जिससे महामारी के सरकारी आंकड़ों की विश्वसनीयता को लेकर संदेह पैदा होता है।

कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण मद्देनजर इंदौर जिला रेड जोन में बना हुआ है। जिले में इस प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\