COVID-19: वुहान में संक्रमित अंतिम 3 मरीजों को भी मिली अस्पताल से छुट्टी, 5 नए मामले दर्ज
चीन में कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र रहे वुहान में संक्रमण के अंतिम तीन मरीजों को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और शहर के एक करोड़ लोगों की जांच के बाद यहां अब शहर में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है. सरकारी पीपल्स डेली की खबर के अनुसार शुक्रवार को वुहान में संक्रमित अंतिम तीन लोग भी स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
बीजिंग, 5 जून: चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण का केंद्र रहे वुहान (Wuhan) में संक्रमण के अंतिम तीन मरीजों को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और शहर के एक करोड़ लोगों की जांच के बाद यहां अब शहर में संक्रमण का एक भी मामला नहीं है. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि बाहर से आए पांच लोगों में संक्रमण का मामला सामने आया है. इनमें से चार शंघाई से है और एक सिचुआन प्रांत से है.
बृहस्पतिवार को संक्रमण के लक्षण नहीं दिखने वाले भी तीन मामले सामने आए हैं जिसके बाद इस तरह के मामलों की संख्या 297 हो गई है. ये सभी चिकित्सकीय निगरानी में हैं. देश में बृहस्पतिवार तक कुल संक्रमितों की संख्या 83,027 है जिनमें से 66 मरीजों का इलाज चल रहा है और 78,327 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं 4,634 लोगों की मौत हो चुकी है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 4 हजार 896 नए मामले दर्ज, मरने वालों की संख्या हुई 1838
सरकारी पीपल्स डेली की खबर के अनुसार शुक्रवार को वुहान में संक्रमित अंतिम तीन लोग भी स्वस्थ हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. हालांकि वुहान में बुधवार को आए आंकड़ों के अनुसार अब भी 245 लोग हैं जो संक्रमित तो हैं लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

