कोविड-19: पूरे पुणे शहर को तीन मई तक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया
पुणे महानगर पालिका के आयुक्त शेखर गायकवाड़ द्वारा जारी आदेश के आलोक में पुलिस ने पहले से लागू प्रतिबंध को बढ़ा दिया है।
पुणे, 27 अप्रैल महाराष्ट्र के पुणे शहर को सोमवार को पुणे महानगर पालिका द्वारा तीन मई तक निषिद्ध क्षेत्र (कन्टेनमेंट जोन) घोषित कर दिया गया है।
पुणे महानगर पालिका के आयुक्त शेखर गायकवाड़ द्वारा जारी आदेश के आलोक में पुलिस ने पहले से लागू प्रतिबंध को बढ़ा दिया है।
पुलिस संयुक्त आयुक्त रवींद्र शिस्वे ने कहा, “कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हमने पुणे शहर में पहले से ही कर्फ्यू लागू किया है।”
उन्होंने कहा कि दिन में कुछ समय के लिए प्रतिबंध में ढील दी गई थी ताकि लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद सकें।
सोमवार को पुणे में कोरोना वायरस के 84 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,384 हो गई और बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

