देश की खबरें | कोविड-19 : नासिक में 12 से 23 मई तक लॉकडाउन जैसे कड़े प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

मंत्री छगन भुजबल ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

नए प्रतिबंधों के तहत आवश्यक और चिकित्सीय कारणों को छोड़कर लोगों के घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी होगी। किराना दुकानें, मिठाई और बेकरी की दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की इजाजत दी गयी है और वह भी केवल होम डिलिवरी के लिए।

नासिक में अब तक कोरोना संक्रमण के 3,56,084 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि इस महामारी के कारण जिले में 3,865 लोगों की मौत हो चुकी है।

भुजबल ने कहा कि पिछले वर्ष के मुकाबले नासिक में इस बार कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और हाल के दिनों में करीब 33,000-34,000 नए मामले सामने आए हैं। इसके कारण अस्पतालों में बिस्तरों, ऑक्सीजन और काले फफूंदी की नयी समस्या को लेकर चिंताएं बढ़ गयी हैं।

भुजबल ने कहा, ‘‘ जिले के कुछ हिस्सों में लोग अभी भी मास्क नहीं पहनते हैं और आदिवासी समुदाय के लोग नपुंसकता के डर से टीका लगवाने को लेकर इच्छुक नहीं हैं। ग्रामीण इलाकों में मामले बढ़ रहे हैं इसलिए हमने 12 से 23 मई के दौरान लॉकडाउन के नियमों को और अधिक कड़ा करने का फैसला किया है।’’

लॉकडाउन के दौरान सभी टीकाकरण केन्द्रों के अलावा बैंक और डाक घर आवश्यक सेवाओं के लिए खुले रहेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी