देश की खबरें | कोविड-19: एसएसबी के अधिकारी की मौत, सीएपीएफ में अब तक नौ कर्मियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। सीमा की रक्षा करने वाले इस सुरक्षा बल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है।
नयी दिल्ली, पांच जून सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हो गई। सीमा की रक्षा करने वाले इस सुरक्षा बल में संक्रमण से मौत का यह पहला मामला है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल रैंक के अधिकारी थे और दिल्ली में 25वीं बटालियन में तैनात थे।
यह भी पढ़े | नोएडा: मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से इनामी बदमाश घायल, दूसरा फरार.
उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारी गुर्दे की बीमारी से पहले से पीड़ित थे और संक्रमण की वजह से बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
नेपाल और भूटान से लगती हुई भारतीय सीमा की रक्षा में तैनात रहने वाले इस बल में संक्रमण की वजह से मौत का पहला मामला है। बल में कुल 80,000 कर्मी हैं।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल या अर्धसैनिक बल के भीतर संक्रमण से मौत का यह नौंवा मामला है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कोविड-19 से चार जवानों की मौत हुई। वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के दो-दो जवानों की मौत हुई है। इसके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के भी कुछ कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

