कोविड-19: सामुदायिक स्तर के मामले घटने से सिंगापुर कुछ कारोबारों को फिर खोलेगा
टीवी समाचार चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री गन किम योंग ने कहा कि सिंगापुर इस स्थिति में है कि वह सख्त कुछ जगह पाबंदियों में धीरे धीरे ढील दे सकता है।
सिंगापुर, दो मई सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ने शनिवार को कहा कि सामुदायिक स्तर पर कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव की गति में कमी को देखते हए 12 मई से कुछ चुनिंदा उद्यमों और सेवाओं को क्रमिक रूप से फिर खोलने की इजाजत दी जाएगी।
टीवी समाचार चैनल न्यूज एशिया के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री गन किम योंग ने कहा कि सिंगापुर इस स्थिति में है कि वह सख्त कुछ जगह पाबंदियों में धीरे धीरे ढील दे सकता है।
गन ने एक आनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए दो सप्ताह तक लागू किए गए सर्किट ब्रेकर से समुदाय में नए मामलों की संख्या तेजी से घटी है।
उन्होंने कहा कि कुछ कारोबार 12 मई से शुरू होंगे और फिर कुछ सप्ताह में क्रमिक रूप से चुनिंदा गतिविधियों और सेवाओं को खोलने की इजाजत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पाबंदियों को एक जून तक बढ़ा दिया गया है।
कार्यबल के मंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि खान-पान की वस्तुओं के कुटीर व्यवसाय, चुनिंदा रेस्त्रां और खाद्य-प्रसंस्करण इकाइयां 12 मई से काम शुरू कर देंगीं।
उन्होंने कहा कि मई में स्नातक और राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रमों के पठन-पाठन के लिए कक्षाएं भी शुरू हेा जाएगी। प्रत्येक कक्षा में विद्यार्थियों का सीमित संख्या में बिठाया जाएगा।
इसबीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर में शनिवार दोपहर तक कोरोना वायरस संक्रमण के 447 नए मामले सामने आए, जिसे मिलाकर कुल मामले 17,548 हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

