एजेंसी न्यूज

कोविड-19: बंगाल में सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 85 नए मामले

गृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19: बंगाल में सात और लोगों की मौत, संक्रमण के 85 नए मामले
जमात

कोलकाता, पांच मई पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से सात लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 68 हो गई है।

गृह सचिव अलापन बंदोपाध्याय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान राज्य में संक्रमण के 85 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की सक्रिय संख्या 940 हो गई है, जिनका उपचार किया जा रहा है।

बन्दोपाध्याय ने कहा कि सोमवार शाम से अब तक विभिन्न अस्पतालों से कम से कम 46 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है।

राज्य में अब तक 264 लोग ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में कुल 2,445 नमूनों की जांच की गई।

अब तक राज्य में 27,571 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बन्दोपाध्याय ने कहा कि बंगाल में अब तक कोविड-19 के 1,344 मामले सामने आ चुके हैं।

बहरहाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक संक्रमित लोगों की संख्या 1259 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).