जरुरी जानकारी | कोविड-19: प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण 30 जून तक बंद रहे्गा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संकट के चलते प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) 30 जून तक बंद रहेगा। इससे पहले यह तारीख 12 जून थी।

नयी दिल्ली, 15 जून कोरोना वायरस संकट के चलते प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) 30 जून तक बंद रहेगा। इससे पहले यह तारीख 12 जून थी।

सैट ने एक बयान में कहा, ‘‘ सरकार के लॉकडाउन की घोषणा को ध्यान में रखते हुए हम अपने एक जून के आदेश को आगे बढ़ा रहे हैं। इसमें सैट का कामकाज 12 जून तक बंद रखने को कहा गया था जिसे अब बढ़ाकर 30 जून तक बंद कर दिया गया है।’’

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

इसके अलावा प्राधिकरण में एक जुलाई से काम शुरू होगा। यह काम सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा। वहीं तत्काल अनिवार्य मामलों की सुनवाई एक जुलाई से तीन जुलाई के बीच होगी।

सैट की रजिस्ट्री एक जुलाई सवेरे 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे के बीच खुली रहेगी।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

सैट ने कहा कि 15-19 जून को होने वाली सुनवाई अब क्रमश: 28, 29, 30 जुलाई और 3, 4 अगस्त को होगी।

इसी तरह 22 से 26 जून को होने वाली सुनवाई क्रमश: 5, 6, 10, 11 और 13 अगस्त होगी।

इसी तरह 29 से 30 जून, एक और तीन जुलाई को होने वाली सुनवाई क्रमश: 17,18,19,20 और 24 अगस्त को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी