खेल की खबरें | कोविड-19 के कारण फीफा विश्व कप के एशियाई चरण के क्वालीफिकेशन में फिर से संशोधन हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इस बीच इसके आयोजक जून के मध्य तक क्वालीफिकेशन प्रकिया को पूरा करने के लिए किसी एक स्थल पर मैच करने का विचार कर रहे है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने पिछले महीने कहा था कि मार्च के चार मैचों को छोड़कर एशिया में प्रस्तावित 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले मई और जून तक स्थगित किये जायेंगे।

इस बीच इसके आयोजक जून के मध्य तक क्वालीफिकेशन प्रकिया को पूरा करने के लिए किसी एक स्थल पर मैच करने का विचार कर रहे है। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने पिछले महीने कहा था कि मार्च के चार मैचों को छोड़कर एशिया में प्रस्तावित 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबले मई और जून तक स्थगित किये जायेंगे।

एएफसी के द्वारा मंगलवार को किये गये संशोधन के मुताबिक मार्च में अब तीन मैच खेले जाएंगे जिसमें ग्रुप एफ में मंगोलिया की टीम 25 मार्च को ताजिकिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद तोक्यो रवाना होगी, जहां 30 मार्च को उसे जापान का सामना करना है। सउदी अरब 30 मार्च को ही ग्रुप डी के मुकाबले में फिलिस्तीन की मेजबानी करेगा।

एएफसी के पास 15 जून से पहले बचे हुए मैचों को करने की चुनौती है। ज्यादातर टीमें ने अपने आठ में से पांच मुकाबले खेल लिये हैं।

कोविड-19 महामारी के चलते नवंबर 2019 के बाद से दूसरे दौर के क्वालीफिकेशन मैच आयोजित नहीं किये गये हैं।

फुटबॉल ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स जॉनसन ने कहा कि उनका संगठन टीम ‘एशिया में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल की बहाली में रचनात्मक भूमिका’ निभाना चाहता था और किसी एक स्थल पर ग्रुप बी प्रतिद्वंद्वियों नेपाल, जॉर्डन, कुवैत और ताइवान के साथ खेलने को लेकर चर्चा करेगा।

ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी की तालिका में शीर्ष पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\